                                                                                नयी दिल्ली: 
                                        सरकार ने बताया कि बिहार में समस्तीपुर के राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया है.
कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने मीसा भारती और प्रेम चंद गुप्ता के एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में संसद में पारित किए गए एक विधेयक के जरिये इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया है.
बिहार में पूसा, समस्तीपुर में राज्य सरकार द्वारा संचालित राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय था. इसे ही सरकार ने कानून के जरिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय बना दिया है.
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Dr. Rajendra Prasad Agriculture University, Central University, राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय