विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

IGNOU में B.Ed. के लिए एंट्रेंस एग्जाम 24 सितंबर को, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 24 सितंबर 2017 को बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा.

Also Read in
IGNOU में B.Ed. के लिए एंट्रेंस एग्जाम 24 सितंबर को, ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड
IGNOU में B.Ed. के लिए एंट्रेंस एग्जाम 24 सितंबर को
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 24 सितंबर 2017 को बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा. यह परीक्षा सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था वे अब अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इसे IGNOU, ignou.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

इग्नू ने 11 अगस्त 2017 को जून में हुई परीक्षा के नतीजों की घोषणा की थी. हालांकि परिणाम घोषित किए जाने के बाद कुछ छात्रों को अपने परिणाम की जांच करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद छात्रों को फिर से जांच या सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति मिल गई.
 ऐसे करें इग्नू बीएड परीक्षा का हॉल टिकट..
1: इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
2: हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें.
3: अपना नाम या नाम का हिस्सा दर्ज करें.
4: जिन उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर मालूम है वो इसके इस्तेमाल से सीधे हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं.

इग्नू परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा.

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU, IGNOU Entrance Test, BEd College, Ignou Bed Entrance Exam, Hall Ticket, Hall Ticket Download, Entrance Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com