Delhi Schools Reopen: स्कूल में थर्मल स्कैनिंग की प्रतीक्षा कर रहे कतार में खड़े मुस्कुराते बच्चे और उन्हें दूर से देखते माता-पिता, जो थोड़े परेशान से लग रहे हैं. कारण कि दिल्ली में स्कूल जो खुल गए हैं. स्कूल खुलने या बच्चों के स्कूल जाने की घटना कोई पहली बार नहीं घट रही लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद है और प्ले स्कूल से 12वीं तक के बच्चे घर के कमरों में कैद ऑनलाइन कक्षाएं कर रहे हैं. कोरोना के घटते मामलों के बीच देश के बाकी हिस्सों की तरह राजधानी में भी सोमवार से प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं.
जैसे ही कोविड-19 के प्रतिबंधों में ढील दी गई, दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 7 फरवरी से फिर से खोल दिया गया है जबकि कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 14 फरवरी से फिर से खुले हैं. स्कूल खुलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आज से दिल्ली में जूनियर कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं. छोटे बच्चे स्कूलों के फिर से खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. स्कूलों के बिना बचपन अधूरा है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमें फिर कभी स्कूल बंद न करना पड़े."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में आज से छोटी क्लास के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। छोटे बच्चों को भी अपने स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतज़ार था। बिना स्कूल के बचपन अधूरा रहता है। ईश्वर ना करें कि अब फिर से कभी स्कूलों को बंद करना पड़े। pic.twitter.com/ebvgGaBimO
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 14, 2022
स्कूलों में बच्चे फेस मास्क को ठीक करते और शिक्षकों के दिशा-निर्देशों को पालन करते दिखें. शांति नगर के एसडीएमसी स्कूल में कक्षा 5 के छात्र आर्यन ने कहा, "मुझे खुशी है कि स्कूल फिर से खुल रहे हैं और मुझे दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा. हमें मास्क पहनने और सैनिटाइटर ले जाने के लिए कहा गया है. मैं उत्साहित हूं लेकिन मुझे स्कूल पहुंचने के लिए सुबह 6:30 बजे उठना पड़ा, बस यही दिक्कत है."
कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने भी पहुंचे थे. दो बच्चों की मां रीना ने कहा, "जब मेरा बच्चा COVID-19 शुरू हुआ था, तब वह दूसरी कक्षा में था और अब वह 5वीं कक्षा में है. कोविड ने पढ़ाई को प्रभावित किया है और यह अच्छा है कि स्कूल फिर से खुल रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि छात्र सुरक्षित रहेंगे और अच्छी तरह से पढ़ाई करेंगे."
ये भी पढ़ें ः Delhi Schools Reopening: आज से खुल रहे हैं नर्सरी से आठवीं कक्षाओं के स्कूल, बच्चे रखें इन बातों का ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं