विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

RPVV स्‍कूलों के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

एडमिशन के लिए छात्रों का चयन एंट्रेंस टेस्‍ट में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. एक कक्षा में 35 छात्रों से अधिक को एडमिशन नहीं दिया जाएगा.

Also Read in
RPVV स्‍कूलों के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), शिक्षा निदेशालय (दिल्ली) में छठी से नौंवी कक्षाओं में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2018 को शुरू होगी. प्रवेश प्रक्रिया 21 आरपीवीवी पदों के लिए आयोजित की जाएगी. एडमिशन के लिए छात्रों का चयन एंट्रेंस टेस्‍ट में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. एक कक्षा में 35 छात्रों से अधिक को एडमिशन नहीं दिया जाएगा. हालांकि अगर किसी एक सेक्‍शन में केवल 20 छात्र हैं, तो फिर कोई अन्य सेक्‍शन शुरू नहीं किया जाएगा.
 
यूनेस्को एग्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए नॉमिनेट हुए NCERT के पूर्व निदेशक
 
पंजीकरण प्रक्रिया 2 अप्रैल, 2018 से शुरू होगी और 9 अप्रैल, 2018 को खत्म हो जाएगी. पंजीकरण डीओई एनडीएमसी और दिल्ली कैन्ट से संबंधित सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के एचओएस द्वारा ऑनलाइन की जाएगी.

एंट्रेंस टेस्‍ट 13 अप्रैल, 2018 को आयोजित किया जाएगा. वहीं रिजल्‍ट 19 अप्रैल, 2018 को घोषित किए जाएंगे. एडमिशन प्रक्रिया रिजल्‍ट के अगले दिन यानी 20 अप्रैल, 2018 को शुरू होगी.
 
शैक्षणिक संस्थाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में नैक ने छात्र, अभिभावक संतुष्टि पर विस्तृत प्रश्नोत्तरी को जोड़ा
 
कक्षा छठी में खाली सीटों की संख्या 2170 है, वहीं कक्षा 7वीं में यह संख्‍या 189 है. कक्षा 8वीं में 184 और कक्षा 9वीं के लिए 350 छात्रों का चयन किया जाएगा.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RPVV, Rajkiya Pratibha Vikas Vidyalaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com