CTET 2022 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) द्वारा सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है. सीबीएसई ने एनटीए, यूपीएससी (UPSC), एसएससी (SSC) और अन्य परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं से निवेदन किया है. इस अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थानों से किसी भी सार्वजनिक परीक्षा के आयोजन के लिए सीटीईटी 2023 परीक्षा की तारीखों से बचने का आग्रह किया है. इसके साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थानों से किसी भी सार्वजनिक परीक्षा को आयोजित करने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सीटीईटी 2023 की तिथियों से टकराव नहीं हो. ऐसा करने से परीक्षा की तारीखों में टकराव नहीं होगा और उपरोक्त परीक्षा के लिए आवेदकों को कोई असुविधा या नुकसान नहीं होगी.
BSEB ITI Exam 2023: बिहार बोर्ड आईटीआई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, Direct Link से अप्लाई करें
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि किसी भी सार्वजनिक परीक्षा के आयोजन के लिए उपरोक्त तारीखों से बचें ताकि परीक्षा की तारीखों में टकराव न हो और किसी भी असुविधा से बचा जा सके और परीक्षार्थियों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके.
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी. इसके बाद परीक्षा 1, 2, 3, 4, 6 और 7 फरवरी 2023 तक होगी. देश भर के लगभग 211 शहरों में 20 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी. CTET 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी.
BSNL Recruitment 2023: बीएसएनएल ने कहा जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती की अधिसूचना FAKE
इससे पहले परीक्षा 28 दिसंबर और 29 दिसंबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी. सीटीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं