विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2018

यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ और स्वामी प्रणवानंद की जीवनी

यूपी के स्कूलों में बच्चों को गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ, स्वामी प्रणवानंद, शहीद बंधु सिंह और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जीवनी पढाई जाएगी.

यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ और स्वामी प्रणवानंद की जीवनी
यूपी के सरकारी सकूलों में बच्चों को बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ, स्वामी प्रणवानंद के बारें में पढ़ाया जाएगा
  • बच्चे बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ और स्वामी प्रणवानंद की जीवनी पढेंगे
  • शहीद बंधु सिंह और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जीवनी भी पढ़ाई जाएगी
  • ''महान व्यक्तित्व'' पुस्तक में पहले 32 अध्याय थे जो अब बढाकर 38 किये गये
नई दिल्ली: गर्मी की छुटि्टयां खत्म होने के बाद जब उत्तर प्रदेश में  स्कूल खुलेंगे तो छठी, सातवीं और आठवीं क्लास में पढ़ रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को नाथ संप्रदाय के गुरू बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ और स्वामी प्रणवानंद सहित महान विभूतियों के बारे में पढ़ने का अवसर मिलेगा.

सक्‍सेस स्‍टोरी: विदेश से लौटकर शुरू किया खुद का बिजनेस, पैसा भी मिला और शोहरत भी

बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने कहा, ''पुस्तकों का स्वरूप बदल दिया गया है और वे अब रंगीन प्रिंटिंग के साथ अधिक आकर्षक हैं. बाबा गोरखनाथ, बाबा गंभीरनाथ, स्वामी प्रणवानंद, शहीद बंधु सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल आदि की जीवनी बच्चों को ब्‍लॉक जाएगी.

गुरू गोरक्षनाथ छठी क्लास के पाठयक्रम में पढ़ाए जाने वाली किताब ''महान व्यक्तित्व'' में होंगे. पहले से ही आठवीं क्लास में आठ लाख 36 हजार से अधिक पुस्तकें पहुंच गई हैं और उन्हें ब्‍लॉक रिसोर्स सेंटरों और स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.''

इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के कॉन्‍वोकेशन में स्‍टूडेंट पहनेंगे इंडियन कपड़े, लेंगे संस्‍कृत में संकल्‍प

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब बच्चे महान विभूतियों के जीवन के बारे में पढ़ेंगे. इससे निश्चित तौर पर उनका मानसिक विकास होगा. शहीद बंधु सिंह, आल्हा उदल और रानी अवंतिबाई अब पाठयक्रम का हिस्सा होंगे. ''महान व्यक्तित्व'' किताब में पहले 32 चैप्टर थे जिन्हें अब बढाकर 38 किया गया हैं.

बच्चे अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के बारे में भी पढ़ेंगे. भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद और नाथ संप्रदाय के गुरू बाबा गंभीरनाथ की जीवनी भी आठवीं क्लास की इस किताब में है.

VIDEO: सिटी सेंटर : केजरीवाल को ठेंगा दिखाते स्कूल, महाराष्ट्र में स्कूल खोल सकेंगी निजी कंपनियां​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Gorakhnath, Ram Prasad Bismil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com