CBSE Supplementary Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख जारी कर दी है. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून को जबकि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को होगी. बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेटशीट बाद में जारी की जाएगी. जिन छात्रों को कंपार्टमेंट के तहत रखा गया है या वे अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. छात्र ध्यान दें, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2023 है.
स्कूलों को परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची जमा करनी होगी. सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “केवल वे छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, उन्हें पूरक परीक्षा, 2023 में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी.”
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
RBSE 10th Result 2023 Live: 3 जून को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 17 जुलाई 2023 से होगी और इसमें समान पाठ्यक्रम और रेगुलर एग्जाम फॉर्मेट को फॉलो किया जाएगा. जो छात्र नियमित परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं या वैध कारणों से अनुपस्थित रहे हैं, वे पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम की फीस
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए छात्रों को शुल्क भी देना होगा. रेगुलर छात्रों को प्रति विषय 300 रुपये देना होगा. विलंब शुल्क के साथ भी छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. विलंब शुल्क के रूप में छात्रों को 2000 रुपये देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं