विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2019

CBSE ने सभी कक्षाओं के लिए कला विषय को किया अनिवार्य

CBSE ने कक्षा 1 से 12वीं तक कला विषय को अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा स्कूलों को कक्षा छह से आठ के लिए ‘‘पाक कला” के तहत खाना पकाने की कुछ कक्षाएं देने की सलाह दी है.  

CBSE ने सभी कक्षाओं के लिए कला विषय को किया अनिवार्य
सभी CBSE स्‍कूलों में अब म्‍यूजिक, डांस, थीएटर और चित्रकला जैसे विषय सिलेबस का हिस्‍सा होंगे
  • CBSE ने कला विषय को अनिवार्य कर दिया है.
  • कला विषय को आगामी एकेडमिक सेशन से लागू कर दिया जाएगा.
  • अब म्‍यूजिक, डांस, थीएटर और चित्रकला जैसे विषय सिलेबस का हिस्‍सा होंगे.

CBSE ने कक्षा 1 से 12वीं तक कला विषय को अनिवार्य कर दिया है. CBSE Board द्वारा नए विषय को आगामी एकेडमिक सेशन से लागू कर दिया जाएगा. सभी सीबीएसई स्‍कूलों में अब म्‍यूजिक, डांस, थीएटर और चित्रकला जैसे विषय सिलेबस का हिस्‍सा होंगे.  इनके लिए परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी लेकिन थ्‍योरी, प्रैक्‍ट‍िकल और प्रोजेक्‍ट वर्क के आधार पर छात्रों का इन विषयों में असेसमेंट होगा. इसके अलावा स्कूलों को कक्षा छह से आठ के लिए ‘‘पाक कला” के तहत खाना पकाने की कुछ कक्षाएं देने की सलाह दी है.  

अधिकारी ने कहा, “इससे छात्रों को पौष्टिक भोजन, भारत में उगाई जाने वाली फसलों एवं मसालों के मूल्य के बारे में, विभिन्न बीजों से तेल कैसे निकाला जाता है और कृषि संबंधी अच्छी आदतों के बारे में जानने में मदद मिलेगी.''

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक स्कूल को कला की शिक्षा के लिए हर हफ्ते न्यूनतम दो कक्षा अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने होंगे.

(इनपुट- भाषा)

अन्य खबरें
Fact Check: एक बेटी है तो क्या CBSE के स्कूल में नहीं देनी होगी फीस? जानिए सच्चाई
CBSE Board Result: मई के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है सीबीएसई का रिजल्ट, जानिए डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com