विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2017

अब साल में एक ही बार CTET परीक्षा आयोजित करेगी CBSE

Also Read in
अब साल में एक ही बार CTET परीक्षा आयोजित करेगी CBSE
नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षक नियुक्ति परीक्षा या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) को साल भर में एक ही बार आयोजित करेगी. यह परीक्षा अब तक साल में दो बार आयोजित होती थी. सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) को बताया है कि उस पर जेईई-मेन और एनइइटी सहित कई परीक्षाएं आयोजित कराने का ज्यादा बोझ है. वहीं, सीबीएसई ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए होने वाली नेट परीक्षा को भी साल भर में एक ही बार आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था.

वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई..भाषा को बताया, ‘‘जब सभी बड़ी परीक्षाएं साल में एक बार आयोजित होती है तो सीटीइटी और नेट दो बार क्यों आयोजित की जाती है? यह परीक्षा बड़े पैमाने पर होती है और इसके लिए बड़े संसाधन की जरूरत पड़ती है.’’ अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई अधिकारियों से सलाह लेने के बाद एचआरडी और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने निर्णय लिया कि सीटीइटी परीक्षा को साल भर में एक ही बार आयोजित कराना चाहिए. 

वर्तमान में साल में दो बार होती है परीक्षा
मौजूदा समय में यह परीक्षा साल में दो बार फरवरी और सितंबर में आयोजित होती है. इसमें सालाना करीब नौ लाख उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं.

हालांकि अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि किस महीने में अब परीक्षा होगी.

अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई के तब तक नेट और सीटीइटी परीक्षा आयोजित कराने की संभावना है जब तक प्रस्तावित नेशनल टेस्टिंग सर्विस (एनटीएस) परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए सरकार की ओर से तैयार नहीं कर ली जाती है. (ये भी पढ़ें: CBSE, ICSE समेत तमाम बोर्डों के टॉपर्स को यहां मिलेगा फ्री में B.Tech करने का मौका)


एचआरडी मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित, एनटीएस की स्थापना एक स्वतंत्र इकाई के रूप में की जाएगी, जो उच्च शिक्षा की परीक्षाओं को आयोजित कराने के प्रति समर्पित होगा.

अधिकारी ने बताया कि नेट परीक्षा के साल में एक बार आयोजित कराने पर कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है.

करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse, CTET, CBSE CTET, Central Teacher Eligibility Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com