CBSE Compartment Exams Result 2020: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित कर रहा है. CBSE ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 10 अक्टूबर तक घोषित किया जाएगा. वहीं, कॉलेजों में छात्रों के एडमिशन के बारे में यूजीसी (UGC) ने कहा कि कॉलेजों में एडमिशन 31 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अब सीबीएसई (CBSE) की कंपार्टमेंट परीक्षा और इस संबंध में दायर सभी याचिकाओं को पर सुनवाई कर इस मामले को यही बंद कर दिया है.
वहीं, पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने और UGC के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में प्रवेश मिल जाए. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि ये सामान्य समय नहीं है और ऐसे में छात्रों के लिए CBSE और UGC को तालमेल के साथ काम करना होगा. दो लाख छात्रों के करियर की बात है और ये कोई छोटी संख्या नहीं है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अदालत ने CBSE और UGC दोनों को आपस में बात करके 24 सितंबर को अदालत को जवाब देने को कहा था. अदालत के इसी आदेश के बाद आज सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 10 अक्टूबर तक घोषित किया जाएगा और कॉलेजों में छात्रों के एडमिशन 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं