विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

CBSE Results 2017: 24 मई को 12वीं और 2 जून को आ सकते हैं 10वीं के नतीजे

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के कारण इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं लेट से शुरू हुई थीं. 10वीं क्‍लास की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं.

Also Read in
CBSE Results 2017: 24 मई को 12वीं और 2 जून को आ सकते हैं 10वीं के नतीजे
जल्द घोषित होंगे सीबीएसई 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म हो सकता है. ऐसी खबरें हैं कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मई को घोषित कर सकता है. यह भी बताया जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट 2 जून को आ सकता है. रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा results.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी परिणाम देखा जा सकता है.

इस साल कठिन सवाल पर नहीं मिलेगा ग्रेस अंक
सीबीएसई ने एक अहम फैसले में मॉडरेशन नीति को खत्म करने की घोषणा की. इसके तहत छात्रों को मुश्किल सवालों के लिए ग्रेस अंक दिए जाते रहे हैं. मॉडरेशन नीति के अनुसार परीक्षार्थियों को खास प्रश्नपत्र में सवालों के कठिन प्रतीत होने पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाते थे. हालांकि अगर कोई छात्र कुछ नंबर से परीक्षा पास करने से रह जाता है तो ऐसे में ग्रेस अंक देकर पास करने का प्रावधान जारी रहेगा.

मार्च में हुआ था 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन
उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के कारण इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं लेट से शुरू हुई थीं. 10वीं क्‍लास की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं.

इस बार 10वीं क्‍लास की परीक्षा में कुल 16,67,573 छात्र हिस्‍सा ले रहे हैं.
इस साल सीबीएसई की दसवीं क्‍लास की बोर्ड परीक्षा में 8,86,506 छात्रों ने हिस्‍सा लिया था, जो पिछले साल की तुलना में 15.73 प्रतिशत अधिक थी. वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में 10,98,981 छात्रों ने हिस्‍सा लिया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसदी ज्‍यादा थी. देश भर में 16,363 केंद्रों पर कक्षा दस और 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Board Of Secondary Education, Board Exam Result, CBSE Results, CBSE 12th Result 2017, CBSE 10th Result 2017, CBSE Class 12 Result, CBSE Class 10 Result, Cbse.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com