CBSE Class 10th Result 2021 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. CBSE Results आप यहां चेक कर सकते हैं. CBSE 10वीं के नतीजों में भी लड़कियों ने मारी बाजी. सीबीएसई की दसवीं कक्षा के 99.04 छात्र उत्तीर्ण. लड़कियों ने लड़कों को 0.35 प्रतिशत से पीछे छोड़ा. CBSE Class 10 result 2021 में लड़कों के पास होने का प्रतिशत 98.89 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों का 99.24 फीसदी. इस साल 10वीं कक्षा में 57,000 से अधिक छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं, वहीं दो लाख से अधिक छात्रों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए हैं.12वीं कक्षा के नतीजे पिछले हफ्ते ही जारी किए जा चुके हैं, जिसमें 99 फीसदी से ज्यादा छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे. सीबीएसई (CBSE 10th Result Live) के परिणाम अनुक्रमांक वार और स्कूल के हिसाब से भी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे. छात्र अपने रोल नंबर के आधार पर औऱ अन्य डिटेल के जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है, वो रोल नंबर फाइंडर की मदद से इसे पा सकते हैं. सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को घोषित किया था. कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई ने इस बार 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका निर्णय़ लिया गया था. सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board 10th Result) के पहले यूपी बोर्ड और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड भी अपने रिजल्ट घोषित कर चुके हैं. इस बार सीबीएसई बोर्ड (CBSE 10th Result 2021 Live) ने भी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे तैयार किए हैं. सीबीएसई इस बार भी ऑनलाइन क्लास में शामिल नहीं होने वाले या प्री बोर्ड और हाई ईयरली से गायब होने वाले छात्रों को अनुपस्थित मानेगी, पिछले साल के जैसे इस बार भी सीबीएसई टॉपर्स का ऐलान नहीं करेगी और न ही मेरिट लिस्ट जारी करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
CBSE Class 10th Results, CBSE 10th Result 2021, CBSE Class 10th Result 2021