केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नियमित मूल्यांकन के बजाय वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति का पालन करते हुए कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 31 जुलाई तक जारी करेगा. स साल, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं COVID-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकीं.
सीबीएसई परिणाम 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. बोर्ड परीक्षाओं के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना परीक्षा कराए ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
- सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12 में छात्रों के स्कूल-आधारित प्रदर्शन, कक्षा 11 में अंतिम परीक्षा प्रदर्शन और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में प्रदर्शन के परिणामों पर आधारित होगा.
- सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम व्यावहारिक अंकों, विभिन्न परीक्षणों और परीक्षाओं में छात्र द्वारा प्राप्त अंकों और कक्षा 10वीं की परीक्षा में स्कूल के पिछले प्रदर्शन पर आधारित होगा.
सीबीएसई के साथ अन्य शैक्षिक बोर्डों को कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 31 जुलाई तक जारी करने के लिए कहा गया है.
- परिणाम आने के तुरंत बाद उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएगा.
- जिन छात्रों ने 10वीं कक्षा के बाद स्कूल बदल लिया है और वर्तमान में सीबीएसई स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनके संबंधित पुराने स्कूल सीबीएसई पोर्टल पर अपने अंक अपलोड करेंगे। इन स्कूलों को सीबीएसई के अंक के समान बनाने के लिए आनुपातिक रूप से अपने अंक बदलने के लिए कहा गया है.
- सीबीएसई द्वारा निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को "आवश्यक दोहराव" या "कम्पार्टमेंट" श्रेणी में रखा जाएगा.
- सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि 10वीं कक्षा के छात्र जो मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें 11वीं कक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की घोषणा तक जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है.
- कक्षा 12वीं के छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा केवल मुख्य विषयों के लिए आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं