CBSE 10th, 12th Practical Exam 2024 Begins: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सोमवार, 1 जनवरी से शुरू हो रही हैं. केंद्रीय माध्यिमक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सभी स्कूलों में कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्र सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2024, इंटर्नल असिस्मेंट और प्रोजेक्ट असाइनमेंट के लिए जुटने लगे हैं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक साथ हो रही हैं, जो 15 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई स्कूलों में 2024 में 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तीन सत्रों में होंगी. जिन स्कूलों में स्टूडेंट की संख्या 30 से ज्यादा है, वहां प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट मूल्यांकन एक दिन में दो या तीन सत्रों में आयोजित की जाएंगी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सीबीएसई प्रैक्टकल परीक्षा गाइडलाइन
सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों को कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सारी तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. स्कूलों को लैब तैयार करने के लिए कहा दिया है. साथ ही एक्सटर्नल को स्कूलों में एक दिन पहले ही जाकर निरीक्षण करने का निर्देश जारी किया था. बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असिस्मेंट और प्रोजेक्ट असाइनमेंट्स के लिए गाइडलाइन्स जारी किए हैं, जिसका स्कूल, स्टेकहोल्डर के साथ-साथ छात्रों का पालन करना बेहद जरूरी है.
एक ही बार मिलेगा मौका
बोर्ड परीक्षा 2024 शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सभी छात्रों को आवश्यक रूप से शामिल होना होगा. कारण कि बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसी भी परिस्ठित में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन दोबारा से नहीं करेगा. अगर किसी स्टूडेंट को प्रैक्टिकल परीक्षाओं या प्रोजेक्ट असाइनमेंट को लेकर कोई सवाल या परेशानी है तो वे अपने स्कूल से संपर्क साध सकते हैं.
थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी से शुरू
सीबीएसई डेट शीट 2024 के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच होंगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च को समाप्त होंगी. डेटशीट के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे या 1.30 बजे तक होंगी.
Delhi में स्कूल की विंटर वेकेशन पर लेटेस्ट अपडेट, क्या इस साल भी बढ़ेंगी सर्दी की छुट्टियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं