विज्ञापन

Higher Education के बाद करना है बिजनेस, Startup शुरू करने से पहले जानें ये बातें

कई युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने की बजाय Startup शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए वे मानसिक तौर पर तो तैयार हो जाते हैं, पर जमीनी तौर पर क्‍या तैयारी करनी चाहिए, ये नहीं जानते.

Higher Education के बाद करना है बिजनेस, Startup शुरू करने से पहले जानें ये बातें

कई युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने की बजाय Startup शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए वे मानसिक तौर पर तो तैयार हो जाते हैं, पर जमीनी तौर पर क्‍या तैयारी करनी चाहिए, ये नहीं जानते. अगर आप भी अपना बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो जानें स्‍टार्टअप शुरू करने से पहले किस तरह की तैयारी होनी चाहिए. 

Startup शुरू करने से पहले जानें ये बातें

Business Idea

सबसे पहले एक मजबूत बिजनेस आइडिया होना चाहिए. स्‍टार्टअप ऐसा होना चाहिए, जिसकी मार्केट में डिमांड हो. केवल ट्रेंड खकर बिजनेस शुरू करना सही रणनीति नहीं मानी जाती है. 

Market Research

मार्केट रिसर्च करना बेहद जरूरी है. यह समझना चाहिए कि ग्राहक क्या चाहते हैं और प्रतियोगी क्या कर रहे हैं. बिना रिसर्च के स्‍टार्टअप शुरू करने पर नुकसान का खतरा बढ़ सकता है. 

Job In ISRO: इसरो में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

Funding

फंडिंग भी स्‍टार्टअप का महत्वपूर्ण हिस्सा है. शुरुआत में कई युवा अपनी बचत का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ लोग इन्‍वेस्‍टर या बैंक लोन की मदद लेते हैं. अब कई सरकारी स्‍कीम्‍स से मदद मिल सकती है जैसे Startup India भी युवाओं को सहायता देती हैं. 

Financial Management

बिजनेस शुरू करने से पहले फाइनेंस को मैनेज करना सीखना बहुत जरूरी है. खर्च और मुनाफे का सही हिसाब रखना बिजनेस की सफलता तय करता है. इसके अलावा टीम कैसी होगी और लीडरशिप कौन करेगा, ये भी जरूरी है. 

Digital Marketing

आज हर स्‍टार्टपअ की जरूरत बन चुका है- डिजिटल मार्केटिंग. सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कम खर्च में ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com