- बिहार टेट परीक्षा सात नवंबर को होगी.
- फॉर्म 9 से 18 सितंबर तक भरे जाएंगे.
- कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत रखी गई है.
बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar TET) 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के चेयरमैन आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए फॉर्म (BTET Form) 9 से 18 सितंबर तक भरे जाएंगे. इच्छुक लोग वेबसाइट bsebstet2019.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस बार परीक्षा का कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए 45 प्रतिशत तय किया गया है. बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (Bihar STET) में वहीं शामिल हो सकते हैं जिनके स्नातक या स्नातकोत्तर में 50 फीसदी प्राप्तांक होंगे. माध्यमिक (9वीं और 10वीं) यानी पेपर-1 के सात विषयों के लिए 25 हजार 270 रिक्तियों पर आवेदन लिये जायेंगे.
वहीं उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं) यानी पेपर-2 के लिए भी सात विषय के लिए 12 हजार 65 रिक्तियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) के लिए 1 पेपर की आवेदन फीस 500 रुपये है. यदि आप दोनों पेपर के लिए आवेदन करेंगे तो आपको 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग लोगों के लिए 1 पेपर की आवेदन फीस 300 रुपये और दोनों पेपर की फीस 500 रुपये है.
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर 1 और 2 दोनों ही 150-150 अंकों का होगा. इसमें 100 अंकों की परीक्षा विषय-वस्तु से संबंधित और 50 अंक शिक्षण, कला और अन्य दक्षता की परीक्षा के लिए निर्धारित है.
अन्य खबरें
RRB Group D: रेलवे ने स्वीकार किए कई उम्मीदवारों के एप्लीकेशन, लोगों ने एनडीटीवी को किया धन्यवाद
सेना में 2021 तक शुरू होगा महिला सैनिकों का पहला बैच, प्रशिक्षण इसी साल दिसंबर में
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं