विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

Bihar Board 10th Result 2022 Updates: बिहार बोर्ड ने कक्षा10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में बिहार की रामायणी रॉय ने टॉप किया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा की. बिहार बोर्ड मैट्रिक के परिणाम में आज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या इस प्रकार है. फर्स्ट डिविजन प्राप्त करने वाले 4,24,857 छात्र है, वहीं सेकेंड डिविजन  5,10,411और थर्ड डिविजन से 3,47,637 छात्रों ने पास किया है. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के चेयरमैन आनन्द किशोर भी उपस्थित रहें. बिहार के 17 लाख छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार था. छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in से चेक कर सकेंगे. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा. ऐसा करने के साथ ही रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा. 

बीएसईबी मैट्रिक 10वीं परिणाम 2022 (BSEB Matric 10th Result 2022)

1.सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर जाएं.

2.होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3.बीएसईबी कक्षा 10वीं प्रवेश पत्र पर उल्लिखित रोल नंबर और रोल कोड सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.

4.बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 सबमिट करें और डाउनलोड करें.

5.आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.

Bihar Board 10th Result 2022 Highlights -

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result 2022, Bihar Board 10th Result, Bihar Board 10th Result Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com