बिहार बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट (Bihar School Examination Board) आज जारी कर दिया गया है. कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्गों के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. आज दोपहर 2 बजे के बाद परिणाम घोषित किए गए हैं. छात्रों के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो गया है. रिज़ल्ट को लेकर छात्रों को कई बार तनाव भी हो जाता है. ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना चाहिए और उनका हौसला बनाए रखना चाहिए. 12वीं के रिज़ल्ट (Bihar Board 12th Result) को लेकर बच्चों का मनोबल कम न होने दें, इसके लिए हर माता-पिता नीचे बताई गई बातों का पालन करें.
1. बच्चों के साथ रहें
अक्सर रिजल्ट के समय बच्चे काफी घबरा जाते हैं. माता-पिता को इस चीज का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चों को घबराहट न हो. बच्चे को अगर किसी तरह की घबराहट हो रही है, तो उसे दूर करें और उनसे बर्ताव अच्छा रखें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. बच्चों को किसी से कम्पेयर ना करें
अपने बच्चों को किसी से कम्पेयर ना करें. कई बार जब आप अपने बच्चे को किसी ओर कम्येपर करते हैं, तो बच्चे को स्ट्रेस हो जाता है. बच्चे अपनी काबिलियत पर भरोसा नहीं कर पाते हैं.
3. बच्चे को निराश ना होने दें
बच्चे का रिज़ल्ट अगर सही नहीं आया है, तो आप निराश ना हों. इस समय में बच्चे का पूरा साथ दें. बच्चों को सुनाने की जगह उसे रिज़ल्ट के बाद घुमाएं या ट्रीट दें. ताकि उसका मन उदास न हो सके.
4. हौसला बनाए रखें
हर मां-बाप को बच्चे का हौसला बढ़ाना चाहिए. रिज़ल्ट चाहे जैस भी हो बच्चे के साथ खड़े रहे. उनसे बात करें और समझें. साथ ही उनको आगे जाने वाले इम्तिहान के लिए तैयार करें.
आज अपराह्न 02:00 बजे के बाद इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया गया है. छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं