AYUSH NEET UG 2021 Counselling: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग (AYUSH NEET UG 2021 Counselling) के लिए राउंड 2 पंजीकरण प्रक्रिया का कल आखिर दिन है. राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं और 2 मार्च को दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें. इस अवधि के दौरान पंजीकरण करने वाले छात्र 2 मार्च तक अपनी पसंद भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं. आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का परिणाम 5 मार्च को घोषित किया जाएगा.
आयुष काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) और बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑल इंडिया कोटा सीटों (एआईक्यू सीटों) के लिए आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटि नीट यूजी (AACCC NEET UG ) काउंसलिंग चार राउंड-एआईक्यू राउंड 1, एआईक्यू राउंड 2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड या राउंड 3 और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड में आयोजित करता है.
अंतिम वेकेंसी राउंड में कोई नया पंजीकरण और विकल्प दाखिल नहीं होता है. तीसरे/मॉप-अप राउंड के दौरान भरे गए विकल्पों पर अंतिम वेकेंसी राउंड में आवंटन के लिए विचार किया जाएगा. आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटि के एक बयान में कहा गया है कि तीसरे/मॉप-अप राउंड के दौरान जमा किए गए विकल्पों के अनुसार सॉफ्टवेयर द्वारा सीटें आवंटित की जाएंगी.
ये भी पढ़ें ः NEET UG Counseling 2021: नीट यूजी के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पेमेंट और च्वाइस फिलिंग की जानकारी यहां से लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं