- एसआरएम के 6 हजार स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला.
- सबसे बड़ा पैकेज सालाना 41.6 लाख का है.
- ये पैकेज माइक्रोसॉफ्ट ने दिया है.
SRM Institute: चेन्नई के एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM Institute of Science and Technology) के 6 हजार स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिला है. ये जानकारी इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर दी गई है. इस साल इंस्टीट्यूट में काफी अच्छा प्लेसमेंट (SRM Placement) हुआ है. अधिकतर स्टूडेंट्स को आईटी कंपनियों ने जॉब ऑफर की है. सबसे बड़ा पैकेज सालाना 41.6 लाख का है जो कि माइक्रोसॉफ्ट ने दिया है. इसके अलावा अमेजन ने 18 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर की जिसका सालाना पैकेज 32 लाख का है. यहां बार्कलेस ने 25 स्टूडेंट्स को सालाना 10 लाख का पैकेज ऑफर किया. वहीं, स्टार्टअप फर्म उड़ान ने सालाना 30 लाख का पैकेज 4 स्टूडेंट्स को ऑफर किया.
4 बड़ी आईटी कंपनियों- टीसीएस, इंफोसिस, कॉग्जिनेंट और विप्रो ने 2020 में ग्रेजुएट होने वाले 4,749 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर की. पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छा प्लेसमेंट हुआ है. पिछले साल 3,020 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला था. इस साल 22 जुलाई को प्लेसमेंट सीजन शुरू होने के बाद से 120 से अधिक कंपनियों ने कैंपस का दौरा किया है. अब तक 6,000 स्टडेंट्स को जॉब ऑफर की गई है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आपको बता दें कि टीसीएस (निंजा) ने 1,437 जॉब ऑफर की. वहीं, इंफोसिस ने 1,315, कॉग्निजेंट ने 1,175 और विप्रो ने 822 जॉब ऑफर की हैं. इसके अलावा, TCS ने 'डिजिटल ट्रैक' (सालाना 7 लाख) के तहत 183 जॉब ऑफर की.
अन्य खबरें
यूपी में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 60 शिक्षक हुए निलंबित
NEET PG 2020 Exam Date: जारी हुई नीट पीजी 2020 परीक्षा की तारीख, जानिए डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं