Allahabad University Admission: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कई विभागों ने पीजी में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया है. कटऑफ जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2022 से शुरू करने वाला है. एडमिशन की प्रक्रिया और फीस सबमिट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों को यूटिलाइजेशन रजिस्टर लाइसेंस (यूआरएल) जारी कर दिया है. 21 सितंबर को बनर्जी वायुमंडलीय एवं समुद्ध अध्यन केंद्र और मास्टर इन डबलमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए छात्रों को बुलाया गया है. सभी विभागों को लॉगिन और आईडी पासवर्ड दिए गए हैं.
NEET UG Counselling 2022 इसी महीने से शुरू, लेटेस्ट अपडेट पढ़ें
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
कटऑफ के अनुसार छात्रों को दाखिले के लिए विभाग जाना होगा. इसके बाद छात्रों को शैक्षिक डॉक्यूमेंट्स को सत्यापन करना होगा. पीजीएटी का रोल नंबर जैसे ही छात्र यूआरएल पर डालेंगे छात्र का इंटमिशेन कार्ड खुल जाएगा. विभाग इसका प्रिंट संबंधित छात्र को देगा. छात्र को तीन दिन के भीतर पीजी एडमिशन फीस को जमा करना होगा और रसीद को डाउनलोड कर विभाग में दिखाना होगा. इसके बाद प्रवेश कार्ड जारी किया जाएगा.
AAI जूनियर एग्जिक्यूटिव एटीसी रिजल्ट aai.aero पर घोषित, डायरेक्ट इस लिंक से चेक करें
विभागों द्वारा जारी कटऑफ अंक
-बॉटनी विभाग में 26 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 166 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 150 या अधिक ओबीसी वर्ग, 140 या अधिक एससी वर्ग और एसटी वर्ग के छात्रों को उपस्थित होना होगा.
-एग्रीकल्चर बॉटनी में 26 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 110 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 92 या अधिक ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी छात्रों को उपस्थित होना होगा.
-अर्थशास्त्र में 23 सितंबर को सुबह 11.30 बजे 123 या अधिक अंक अनारक्षित एवं सभी एसटी वर्ग के छात्रों को उपस्थित होना होगा.
-महिला अध्ययन में 23 सितंबर को सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक 142.80 या अधिक अंक अनारक्षित, 139 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 105.40 या अधिक ओबीसी और सभी एससी एवं एसटी वर्ग के छात्रों को उपस्थित होना होगा.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस, कांग्रेस छोड़ो रणनीति पर लगी है बीजेपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं