Allahabad University PG Admission 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पोस्टग्रेजुएट एडमिशन काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी उम्मीदवार प्रवेश के लिए पात्र हैं वे ecounselling.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे) निर्धारित की गई है. आवेदन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - पंजीकरण, लॉगिन और शुल्क भुगतान. शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर (शाम 5 बजे) है. कुछ पाठ्यक्रमों के लिए, आवेदन विंडो 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी.
UP NEET PG Counselling 2022: कॉलेज की पसंद भरने की सुविधा शुरू, यहां से करें आवेदन
एडमिशन नोटिफिकेशन के साथ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं.
- रक्षा और रणनीतिक अध्ययन: अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के लिए 168, एसटी उम्मीदवारों के लिए 68.
- अर्थशास्त्र: यूआर के लिए 142.50, एसटी वर्ग के सभी उम्मीदवार पात्र हैं.
- सोशियोलॉजी: यूआर के लिए 192, एससी के लिए 124 और एसटी वर्ग के लिए 114.
- भू और ग्रह विज्ञान: यूआर के लिए 168, अन्य श्रेणियों के लिए कोई कट-ऑफ नहीं.
- एलएलएम: यूआर के लिए 192, एसटी के लिए 134
- एलएलबी (ऑनर्स): 180 यूआर के लिए, 106 एसटी के लिए
- एमकॉम: यूआर के लिए 155, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमएससी केमिस्ट्री: यूआर के लिए 184, ओबीसी के लिए 174, ईडब्ल्यूएस के लिए 194, एससी के लिए 150, एसटी के लिए 98
- एमएससी कृषि रसायन विज्ञान: यूआर के लिए 218, ओबीसी के लिए 208, ईडब्ल्यूएस के लिए 232, एससी के लिए 188, एसटी के लिए 113
- एमए पत्रकारिता और जनसंचार: यूआर के लिए 139.40
- एमए/एमएससी भूगोल: 194 यूआर के लिए
UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा से पहले देख लें महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी
निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए, आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे) है और भुगतान की समय सीमा उसी तिथि को शाम 5 बजे है:
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
- एमएड: यूआर के लिए 171, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमए शिक्षा: यूआर के लिए 140, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमए अंग्रेजी साहित्य: यूआर के लिए 180, एससी के लिए 130, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमए संस्कृत: यूआर के लिए 160, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमए दर्शनशास्त्र: यूआर के लिए 169.20,
- एमएससी जूलॉजी: यूआर के लिए 166, एससी के लिए 144, एसटी के लिए 94
- एमएससी एग्रीकल्चर जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी: यूआर के लिए 129.6, एससी के लिए 88
- MA/MSc गणित: UR के लिए 160, ST के लिए कोई कट-ऑफ नहीं
- एमए/एमएससी सांख्यिकी: यूआर के लिए 144, एससी, एसटी के लिए कोई कट-ऑफ नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं