UP NEET PG Counselling 2022: डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश (DGMEUP) ने राज्य की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (UP NEET PG) काउंसलिंग 2022 च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2022 (UP NEET PG 2022 Counselling) के लिए पंजीकरण किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं. यूपी नीट रिवाइज्ड काउंसलिंग डेट्स के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे 5 अक्टूबर, 2022 (दोपहर 2 बजे तक) तक ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं.
यूपी पीईटी प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा से पहले देख लें महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी
पसंद भरकर जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद को लॉक करना होगा. यदि कोई उम्मीदवार अपनी वरीयताओं को लॉक करने में विफल रहता है, तो उसे सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा. DGMEUP राज्य की 50 प्रतिशत कोटे की सीटों के लिए UP NEET PG काउंसलिंग आयोजित कर रहा है. यूपी नीट पीजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अक्टूबर, 2022 को घोषित किया जाएगा. आवंटन पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करने में सक्षम होंगे और 7 से 12 अक्टूबर, 2022 के बीच प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित हो सकते हैं. सरकारी कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा के 891 सीटों पर और उत्तर प्रदेश राज्य के निजी कॉलेजों में 32 एमडीएस सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
UP NEET PG 2022 Counselling: डायरेक्ट लिंक
UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट पीजी के लिए विकल्प कैसे भरें
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर 'स्टेप-4 चॉइस फिलिंग' लिंक पर क्लिक करें
- पाठ्यक्रम का चयन करें और अपना नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- च्वाइस फिलिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें
- फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार लॉक किए गए विकल्पों में बदलाव नहीं किया जा सकता है. उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में विकल्प भरने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आवंटन उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर किया जाता है.
ICAR AIEEA UG Result 2022: परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं