AILET 2020 Postponed: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने AILET 2020 एंट्रेंस एग्जाम स्थगित कर दिया है. ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 18 अगस्त को होने वाला था, लेकिन अब यह एग्जाम स्थगित कर दिया गया है. AILET 2020 एग्जाम के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से करीब 10 दिन पहले नोटिस जारी करके परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी दे दी जाएगी.
AILET 2020 Postponed: Official Notification
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने एक नोटिफिकेशन में कहा, "AILET 2020 के सभी उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाता है कि कोविड-19 के चलते सभी गतिविधियों के शेड्यूल में बदलाव होंगे. सभी गतिविधियों के लिए संशोधित शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि AILET 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AILET 2020 से संबंधित नई अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को चेक करते रहें.
CLAT 2020 भी हुआ स्थगित
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) को भी एक बार फिर से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इस साल CLAT के संयोजक प्रोफेसर बलराज चौहान और जबलपुर के धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DNLU) के वाइस-चांसलर ने NDTV को बताया कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को देश में COVID-19 की स्थिति के कारण फिर से स्थगित कर दिया गया है. क्लैट एग्जाम 22 अगस्त को होने वाला था. अब यह परीक्षा कब होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं