विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2016

देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन के जरिए दाखिले पर विचार

Also Read in
देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन के जरिए दाखिले पर विचार
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेडिकल के बाद अब इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिले की प्रक्रिया अब एक ही परीक्षा के आधार पर करने की तैयारी शुरू हो गई है।ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ज्वॉइंट इंट्रेंस इग्जाम (जेईई) को बी-टेक कोर्स में दाखिले के लिए अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है।

जेईई-मेन को सिंगल इंट्रेस टेस्ट बनाने पर विचार क्यों? 
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में एआईसीटीई चेयरमैन अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा, 'हम जेईई-मेन को इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए सिंगल इंट्रेस टेस्ट बनाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'जेईई-मेन सीबीएसई सिलेबस पर आधारित है। लेकिन सभी राज्य अलग-अलग सिलेबस के आधार पर परीक्षा लेते हैं। इसलिए हम कॉमन सिलेबस के आधार पर टेस्ट और एडमिश्न की तैयारी कर रहे हैं। 

कहां होता है जेईई के आधार पर दाखिला?
फिलहाल, सेट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर ली जाने वाली जेईई-मेन्स की परीक्षा के आधार पर आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटी, और केंद्र पोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले होते हैं।


गौरतलब है कि मेडिकल एडमिश्न की तरह इंजिनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए भी छात्रों को एक से ज्यादा प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है। कर्नाटक में छात्रों को जेईई के अलावा कॉमेड-के, सीईटी भी देनी होती है।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AICTE, B-Tech, Engineering, NET, JEE Main, NEET, CBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com