टाइम हायर एजुकेशन (Time Higher Education) ने इस साल की एशिया यूनिवर्सिटी रैकिंग (THE Asia University Rankings) की घोषणा कर दी है. भारत के 56 इंस्टीट्यूट्स या यूनिवर्सिटी इस प्रोग्राम में शामिल हुए थे, जिनमें से 8 टॉप 100 में जगह बना पाए हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है और उसने 36वीं रैंक हासिल की है.
आईआईएस (IISc) के अलावा देश के कई आईआईटी ने भी टॉप 100 में रैंक हासिल की है. आईआईटी रोपड़ 47वें स्थान पर है तो आईआईटी इंदौर को 55वीं रैंक मिली है. जबकि आईआईटी खड़गपुर की रैंक 59 है. दिल्ली, मुंबई और रुड़की आईआईटी रैंक में और भी नीचे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टॉप 100 में आईआईटी दिल्ली की रैंक 67वीं है, जबकि आईआईटी मुंबई की रैंक 69वीं है. आईआईटी रुड़की और भी ज्यादा नीचे है और उसे 83वें स्थान पर रखा गया है.
बता दें कि THE एशिया यूनिवर्सिटी रैकिंग (THE Asia University Rankings) में अलग-अलग मुल्कों के इंस्टीट्यूट्स का कई मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है. इंस्टीट्यूट्स की रिसर्च, टीचिंग, आय, प्रशंसा पत्र और अंतरराष्ट्रीय एप्रोच यानी विदेश छात्रों की संख्या जैसे आधार पर स्कोर किया जाता है.
इस साल THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 100 में आईआईटी रोपड़ ने पहली बार जगह बनाई है. आईआईटी रोपड़ की पहचान नई जनरेशन के इंस्टीट्यूट्स के तौर पर होती है. द हायर एजुकेशन (THE) की तरफ से कहा गया है कि आईआईटी रोपड़ ने साइटेशन में टॉप स्कोर हासिल किया है, लेकिन उसे अभी बाकी चार अन्य मानकों पर भी काफी सुधार की जरूरत है.
वहीं, इस रैंकिंग में भारतीय संस्थानों व यूनिवर्सिटीज के खराब प्रदर्शन की असल वजह अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कमी मानी गई है. जो आठ भारतीय इंस्टीट्यूट्स टॉप 100 में जगह बना पाए हैं उनमें से आईआईटी रोपड़, आईआईटी इंदौर, आईआईटी खड़गपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में विदेशी छात्रों की संख्या जीरो है. जबकि आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मुंबई और IIS में सिर्फ 1 फीसदी तो आईआईटी रुड़की में 2 फीसदी ही विदेशी छात्र हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं