विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

दिल्ली के 2 कॉलेजों ने डिजाइन किए ऊर्जा साधक वाहन

भविष्य के लिए ऊर्जा साधक, कम प्रदूषण और उन्नत वाहन का आविष्कार करने के लिए बेंगलुरू के शेल टेक्नोलॉजी सेंटर में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे 'मेक द फ्यूचर लाइव इंडिया' में दिल्ली-एनसीआर में दो कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेंगे.

दिल्ली के 2 कॉलेजों ने डिजाइन किए ऊर्जा साधक वाहन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

भविष्य के लिए ऊर्जा साधक, कम प्रदूषण और उन्नत वाहन का आविष्कार करने के लिए बेंगलुरू के शेल टेक्नोलॉजी सेंटर में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे 'मेक द फ्यूचर लाइव इंडिया' में दिल्ली-एनसीआर में दो कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेंगे. इस आयोजन में दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) की 10 सदस्यीय टीम 'डीटीयू ई-सुपरमाइलेज' में भाग लेगी. इस टीम ने एक इलेक्ट्रिक वाहन प्रोटोटाइप बनाया है. इसमें कार्बन फाइबर मोनोकोक डिजाइन का दावा किया गया है. वाहन हब मोटर द्वारा संचालित होता है. टीम को इसके 200 किलोमीटर प्रति किलोवाट प्रति घंटा माइलेज की उम्मीद है.

राष्ट्रीय राजधानी से बेंगलुरू जाने वाली एक अन्य टीम में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय की महिला इंजीनियरिंग की छात्राएं शामिल हैं. उन्होंने एनर्जी एफिशिएंट, लो-कार्बन इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप कार डिजाइन की है, जो लिथियम-आयन बैटरी की मदद से दौड़ेगी.

एयर रजिस्टेंस को कम करने के लिए कार डिटैचेबल स्टेयरिंग से लैस है और साथ ही इसे सबसे एयरोडायनेमिक आकार के साथ डिजाइन किया गया है. इसकी मदद से कार को बेहतर माइलेज मिलता है. एथन नाम वाली छात्राओं की यह टीम, कार्यक्रम के शेल इको-मैराथन वाले हिस्से में कार प्रदर्शित करेगी.

अन्य खबरें
GATE 2020 परीक्षा के एप्लीकेशन फॉर्म में हुई है कोई गलती तो न हो परेशान, 15 अक्टूबर से कर पाएंगे करेक्शन
CAT 2019: एक्सपर्ट्स की इन टिप्स को फॉलो कर क्रैक कर सकते हैं कैट परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Energy Seeker Vehicles, Vehicles, DTU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com