यह ख़बर 23 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

येस बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • निजी क्षेत्र के येस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 306.08 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई:

निजी क्षेत्र के येस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 306.08 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2011-12 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 235.02 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 2,263.13 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,652.70 करोड़ रुपये थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आलोच्य तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति :एनपीए: 0.24 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व जून तिमाही में 0.28 प्रतिशत थी।