वोडाफोन ने यह प्लान उतारा जिसमें मिलेगा जीवन बीमा भी, मगर केवल खास ग्राहकों के लिए

कंपनी के मुताबिक, रेड प्रोटेक्ट प्लान उन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, जिनका मासिक प्लान कम से कम 499 रुपये है.

वोडाफोन ने यह प्लान उतारा जिसमें मिलेगा जीवन बीमा भी, मगर केवल खास ग्राहकों के लिए

वोडाफोन ने यह प्लान उतारा जिसमें मिलेगा जीवन बीमा भी (प्रतीकात्मक फोटो)

खास बातें

  • वोडाफोन का अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी में प्लान लॉन्च
  • जीवन बीमा युक्त मोबिलिटी प्लान है यह
  • फिलहाल यह एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
नई दिल्ली:

वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी में जीवन बीमा युक्त मोबिलिटी प्लान रेड प्रोटेक्ट को लॉन्च किया है. इसमें बीमा राशि 20 साल के मासिक किराए के बराबर होगी.

Vodafone ने लॉन्च किया 79 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा

कंपनी के मुताबिक, रेड प्रोटेक्ट प्लान उन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, जिनका मासिक प्लान कम से कम 499 रुपये है. इसके साथ उन्हें जीवन बीमा दिया जाएगा.

VIDEO- वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर में विलय


कंपनी ने कहा कि यह योजना वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान का हिस्सा है तथा फिलहाल यह एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.

इनपुट : IANS


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com