यह ख़बर 09 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अंतिम घड़ी में टला अमेरिकी बजट संकट

खास बातें

  • अमेरिका में रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स तथा व्हाइट हाउस के बीच अंतिम घड़ी में बनी सहमति से सरकारी कामकाज बंद होने का खतरा आखिर टल गया।
वाशिंगटन:

अमेरिका में रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स तथा व्हाइट हाउस के बीच अंतिम घड़ी में बनी सहमति से सरकारी कामकाज बंद होने का खतरा आखिर टल गया। बजट कटौती के प्रस्ताव पर सहमति बन गई और संकट टल गया। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार मध्यरात्रि से करीब एक घंटा पहले कहा, सहमति के अभाव में सरकारी कामकाज बंद होने से एक घंटा पहले दोनों पार्टियों के नेता एक समझौते पर पहुंच गए। इस समझौते की बदौलत हमारे छोटे-मोटे कारोबार को बैंकों से कर्ज मिलना जारी रहेगा। परिवारों को उनकी रोजमर्रा की आवश्यकता के लिए वेतन का चेक मिल सकेगा और बहादुर सैनिक भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा सकेंगे। ओबामा का यह वक्तव्य उनके और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर जॉन बोएनेर और सीनेट में बहुमत दन के नेता हैरी रीड के बीच घंटों चली बैठक के बाद आया। दोनों सभाओं के प्रमुखों ने कहा, चालू वित्तवर्ष के लिए हमने एतिहासिक कटौती के प्रस्ताव पर सहमति जताई है, इसके साथ ही हमने सरकारी कामकाज बंद होने का खतरा दूर करने के वास्ते अल्पावधि व्यवस्था भी की है। यह समझौता दोनों सदनों और राष्ट्रपति के बीच हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com