यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आम बजट में चिदंबरम ने शिक्षा को दी प्राथमिकता

खास बातें

  • केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने गुरुवार को लोकसभा में वर्ष 2013-14 के लिए आम बजट पेश करते हुए कहा कि बजट में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसके लिए आवंटन 17 प्रतिशत बढ़ाकर 65,867 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने गुरुवार को लोकसभा में वर्ष 2013-14 के लिए आम बजट पेश करते हुए कहा कि बजट में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसके लिए आवंटन 17 प्रतिशत बढ़ाकर 65,867 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

चिदम्बरम ने कहा, मेरी योजना युवाओं को शिक्षा, कौशल, अच्छी नौकरी और परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में रहने के अवसर उपलब्ध कराना है।

सरकारी स्कूलों के लिए शुरू की गई 'मध्याह्न् भोजन योजना' के लिए 13,215 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि छात्राओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को कई तरह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।