यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रक्षा बजट आवंटन बढ़कर दो लाख तीन हजार 672 करोड़ रुपये हुआ

खास बातें

  • देश के रक्षा बजट का आवंटन बढ़ाकर दो लाख तीन हजार 672 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले साल का रक्षा आवंटन एक लाख 93 हजार 460 करोड़ रुपये था।
नई दिल्ली:

देश के रक्षा बजट का आवंटन बढ़ाकर दो लाख तीन हजार 672 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले साल का रक्षा आवंटन एक लाख 93 हजार 460 करोड़ रुपये था।

वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने आज 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए लोकसभा में कहा कि रक्षा आवंटन में 86,741 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय शामिल है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने रक्षामंत्री एके एंटनी की तारीफ करते हुए कहा, मेरे सहयोगी रक्षा मंत्री अत्यधिक सूझ-बूझ वाले रहे हैं और मैं उन्हें और सदन को आश्वासन देता हूं कि देश की सुरक्षा में किसी अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। चिदंबरम ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए 6275 करोड़ रुपये, अंतरिक्ष विभाग को 5615 करोड़ रुपये और परमाणु ऊर्जा विभाग को 5880 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया।