नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) इंटरनेशनल सिम कार्ड और अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग कॉर्ड कंपनियों के लिए कड़े नियमों की सिफारिश कर सकता है. इसके तहत विदेश यात्रा के दौरान सेवा काम नहीं करने पर ग्राहकों को रिफंड का पक्ष लिया गया है.
ट्राई ने इस बारे में इसी साल शुरू में इंटरनेशनल सिम कार्ड और अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग कार्ड कंपनियों के साथ विस्तार से चर्चा की है. ट्राई जिन सिफारिशों पर काम कर रहा है, उन्हें स्वीकार कर लिया गया तो विदेश यात्रा के दौरान कॉलिंग कार्ड के काम नहीं करने की स्थिति में उक्त कंपनियों को अपने ग्राहकों को रिफंड और मुआवजा देना पड़ सकता है.
उल्लेखनीय है कि नियामक ने इस बारे में एक एसएमएस सर्वेक्षण करवाया था जिसमें ऐसी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लगभग आधे ग्राहकों ने दावा किया कि विदेश में इस तरह की सेवाएं आंशिक या पूरी तरह विफल रहीं. जानकार सूत्रों ने कहा, ट्राई ने कंपनियों के खिलाफ कड़े नियमों की सिफारिश की.