Click to Expand & Play
खास बातें
- ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि डीज़ल का इस्तेमाल करने वाली लग्ज़री गाड़ियों जैसे एसयूवी पर डीज़ल सरचार्ज लगाने का वक़्त आ गया है।
नई दिल्ली: ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि डीज़ल का इस्तेमाल करने वाली लग्ज़री गाड़ियों जैसे एसयूवी पर डीज़ल सरचार्ज लगाने का वक़्त आ गया है।
जयराम रमेश ने कहा कि डीज़ल पर सब्सिडी मध्यम वर्ग के लिए नहीं है। यह सिर्फ़ किसानों और माल ढोने वाली गाड़ियों जैसे ट्रक वगैरह के लिए है।
गौरतलब है कि जयराम रमेश यह बात इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं जिसका तमाम कार निर्माता कंपनियों ने विरोध किया है।