यह ख़बर 13 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जनवरी में 16 फीसदी गिरी

खास बातें

  • टाटा मोटर्स ने कहा है कि वैश्विक बाजार में उसकी जनवरी बिक्री 15.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,01,112 वाहन पर आ गई।
नई दिल्ली:

टाटा मोटर्स ने कहा है कि वैश्विक बाजार में उसकी जनवरी बिक्री 15.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,01,112 वाहन पर आ गई।

इससे पिछले साल के इसी माह के दौरान वैश्विक बाजार में कंपनी ने कुल 1,19,799 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जनवरी माह के दौरान उसकी लक्जरी कार जगुआर और लैंड रोवर की बिक्री कुल 38,173 रही।

जनवरी माह के दौरान जगुआर ब्रांड की सेडान की बिक्री 6440 वाहन रही, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 31,733 वाहन रही।

कंपनी ने बताया कि जनवरी माह के दौरान कंपनी के सवारी वाहन की बिक्री 53,881 रही, जो पिछले साल के इसी माह से 19.32 फीसदी कम है। पिछले साल के इसी माह के दौरान कंपनी की कुल 66,785 सवारी वाहन बेचे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जनवरी माह के दौरान कंपनी के व्यावसायिक वाहन बिक्री भी 10.9 फीसदी की गिरावट के साथ 47,231 वाहन पर आ गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 53,014 वाहन थी।