यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सितंबर में सुजुकी मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ी

खास बातें

  • दोपहिया वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री इस सितंबर महीने में 31.53 प्रतिशत बढ़कर 38,267 इकाई हो गई।
नई दिल्ली:

दोपहिया वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री इस सितंबर महीने में 31.53 प्रतिशत बढ़कर 38,267 इकाई हो गई।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने एक बयान में कहा है कि सितंबर 2011 में कंपनी ने 29,094 वाहन बेचे थे। एसएमआईपीएल के उपाध्यक्ष (ब्रिकी) अतुल गुप्ता ने कहा, हमारे उत्पादों को लेकर बाजार में अच्छी मांग देखने को मिली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com