शेयर बाजार : सेंसेक्स 456 और निफ्टी 148 अंक चढ़कर बंद

शेयर बाजार : सेंसेक्स 456 और निफ्टी 148 अंक चढ़कर बंद

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 456 अंक चढ़कर 26,316 पर और निफ्टी 148 अंक चढ़कर 8114 पर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 121 अंक चढ़ गया था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 8000 के आंकड़े को छू लिया. इसके पीछे मुख्य वजह एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुझान, निवेशकों द्वारा ताजा खरीदारी और दिसंबर के डेरीवेटिव समझौतों की अच्छी शुरुआत रही.

हालांकि निवेशक चौकस देखे गए क्योंकि पिछले कुछ सत्रों से रुपये में गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को दिन के समय डॉलर के मुकाबले 68.86 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया था. सरकार के नोटबंदी के फैसले और अमेरिका में ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना से उपजी चिंता से रुपये में गिरावट आई है.

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई का सेंसेक्स 120.64 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 25980.81 अंक पर खुला. यह तेजी धातु, रीयल्टी, सूचना प्रौद्योगिकी, लोक उपक्रमों और टिकाउ उपभोक्ता सामान के शेयरों में सकारात्मक रुख के चलते देखी गई है. पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 191.64 अंक गिर गया था. इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 42.75 यानी 0.53 प्रतिशत सुधरकर 8008.25 अंक पर खुला.

ब्रोकरों के अनुसार, दिसंबर के डेरीवेटिवों समझौतों की अच्छी शुरुआत और एशियाई बाजारों के मिले-जुले रुख के चलते शेयर बाजार में सुधार देखा गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com