सेंसेक्स 275 अंक और निफ्टी 92 अंक चढ़कर बंद

सेंसेक्स 275 अंक और निफ्टी 92 अंक चढ़कर बंद

मुंबई:

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 275 अंक चढ़कर 24,952 पर और निफ्टी 91 अंक चढ़कर 7604 पर बंद हुआ।
बंबई शेयर बाजार आज के शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़कर 24,778.98 पर पहुंच गया था। ऐसा सकारात्मक वैश्विक रुख और विदेशी कोषों की ओर से सतत पूंजी प्रवाह के बीच चौतरफा लिवाली के मद्देनजर हुआ। इसके अलावा रुपये में मजबूती से भी कारोबारी रुझान में तेजी आई।

सूचकांक 101.61 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 24,778.98 पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले सत्र में 5.11 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। इसी तरह कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी भी 30.25 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 7,542.80 पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुझान से घरेलू बाजार का रख सकारात्मक हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)