यह ख़बर 29 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेंक्स 257 अंक ऊपर

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.02 अंकों की तेजी के साथ 20,791.93 पर और निफ्टी 84.25 अंकों की तेजी के साथ 6,176.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.02 अंकों की तेजी के साथ 20,558.93 पर खुला और 257.02 अंकों या 1.25 फीसदी तेजी के साथ 20,791.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,819.77 के ऊपरी और के 20,558.93 निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एसएसएलटी (4.42 फीसदी), भेल (3.45 फीसदी), एसबीआई ( 3.29 फीसदी), सिप्ला (2.92 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (2.71 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के चार शेयरों महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.29 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.44 फीसदी), विप्रो (0.40 फीसदी) और एनटीपीसी (0.30 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.05 अंकों की तेजी के साथ 6,103.90 पर खुला और 84.25 अंकों या 1.38 फीसदी तेजी के साथ 6,176.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,182.50 के ऊपरी और 6,103.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 51.58 अंकों तेजी के साथ 6,325.03 पर और स्मॉलकैप 50.44 अंकों की तेजी के साथ 6,099.40 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.21 फीसदी), सार्वजनिक कंपनियां (1.88 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.79 फीसदी), धातु (1.76 फीसदी) और रियल्टी (1.51 फीसदी) में सवाधिक तेजी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,455 शेयरों में तेजी और 1,043 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 174 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।