शेयर बाजारों में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 270 अंक चढ़ा

बृहस्पतिवार की बात करें तो लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 420 अंक लुढ़ककर 61,000 अंक के नीचे बंद हुआ था. वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव के बीच वाहन, वित्त और ऊर्जा कंपनियों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा था.

शेयर बाजारों में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 270 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में तेजी का रुख

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स में आज 1000 अंक और निफ्टी में 270 अंकों की तेजी देखने को मिली.  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 809.64 अंक के उछाल के साथ 61, 423.34 पर आया; निफ्टी 239.70 अंक की बढ़त के साथ 18,267.90 पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 420 अंक लुढ़ककर 61,000 अंक के नीचे बंद हुआ था. वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव के बीच वाहन, वित्त और ऊर्जा कंपनियों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा था.
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com