यह ख़बर 21 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 406 अंक लुढ़का

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 406.08 अंकों की गिरावट के साथ 20,229.05 पर और निफ्टी 123.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,999.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.87 अंकों की गिरावट के साथ 20,579.26 पर खुला और 406.08 अंकों या 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ 20,229.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,579.26 के ऊपरी और 20,189.23 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.40 अंकों की गिरावट के साथ 6,096.50 पर खुला और 123.85 अंकों या 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ 5,999.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,097.35 के ऊपरी और 5,985.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 73.70 अंकों की गिरावट के साथ 6,162.01 पर और स्मॉलकैप 55.14 अंकों की गिरावट के साथ 5,991.20 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग (2.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.37 फीसदी), रियल्टी (2.29 फीसदी), बिजली (2.06 फीसदी) और सार्वजनिक कंपनियां (2.00 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।