यह ख़बर 24 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 240 अंकों की गिरावट

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 240.10 अंकों की गिरावट के साथ 21,133.56 पर और निफ्टी 78.90 अंकों की गिरावट के साथ 6,266.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.51 अंकों की गिरावट के साथ 21,289.15 पर खुला और 240.10 अंकों या 1.12 फीसदी गिरावट के साथ 21,133.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,333.66 के ऊपरी और 21,123.99 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,301.65 पर खुला और 78.90 अंकों या 1.24 फीसदी गिरावट के साथ 6,266.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,331.45 के ऊपरी और 6,263.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 109.01 अंकों की गिरावट के साथ 6,455.26 पर और स्मॉलकैप 118.57 अंकों की गिरावट के साथ 6,444.46 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.19 फीसदी), पूंजीगत वस्तु  (2.68 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (2.65 फीसदी), बैंकिंग (1.88 फीसदी) और धातु (1.74 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।