यह ख़बर 27 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स पाचं अंक नीचे

मुंबई:

देश के शेयर बाजार में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4.76 अंकों की गिरावट के साथ 20,420.26 पर और निफ्टी 2.00 अंकों की गिरावट के साथ 6,057.10 पर बंद हुआ।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 23.98 अंकों की तेजी के साथ 20,449.00 पर खुला और 4.76 अंकों या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 20,420.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,482.67 के ऊपरी और 20,348.06 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (2.31 फीसदी), आईटीसी (1.03 फीसदी), ओएनजीसी (0.98 फीसदी), कोल इंडिया (0.84 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (0.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (1.76 फीसदी), एटीपीसी (1.41 फीसदी), एसबीआई (1.23 फीसदी), एसएसएलटी (1.22 फीसदी) और विप्रो (1.06 फीसदी) प्रमुख रहे।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.60 अंकों की तेजी के साथ 6,062.70 पर खुला और 2.00 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 6,057.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,074.00 के ऊपरी और 6,030.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 15.41 अंकों तेजी के साथ 6,223.10 पर और स्मॉलकैप 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,993.87 पर बंद हुआ।
 
बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों मे तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.37 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.03 फीसदी), वाहन (0.97 फीसदी), धातु (0.38 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.22 फीसदी) में सवाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बिजली (0.88 फीसदी), रियल्टी (0.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.48 फीसदी) प्रमुख रहे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,132 शेयरों में तेजी और 1,341 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 158 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।