खास बातें
- रीयल्टी, पूंजीगत वस्तु और हेल्थ सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, वहीं ऑटोमोबाइल्स, और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा।
Mumbai: देश के शेयर बाजार गुरुवार को मिलेजुले रुख के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8.68 अंक बढ़कर 19,620.88 पर, जबकि निफ्टी 3.20 अंक गिरकर 5,888.55 अंक पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.34 अंक गिरकर 19559.86 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 18.20 अंक गिरकर 5873.55 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर रीयल्टी, पूंजीगत वस्तु और स्वास्थ्य सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, वहीं ऑटोमोबाइल्स, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा।