खास बातें
- सिंगटेल ने भारती एयरटेल में हिस्सेदारी को बढ़ाकर 32.25 प्रतिशत कर लिया है। कंपनी ने एयरटेल में 93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे हैं।
New Delhi: सिंगापुर की कंपनी सिंगटेल ने भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 32.25 प्रतिशत कर लिया है। कंपनी ने भारती एयरटेल में लगभग 93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे हैं। भारतीय एयरटेल उद्योगपति सुनील मित्तल के परिवार की ग्रुप कंपनियों तथा सिंगटेल द्वारा प्रवर्तित है। शेयर की गई ताजी लिवाली भारती एयरटेल की लगभग 0.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। सिंगटेल का कहना है कि उसने अपनी अनुषंगी विरिडियन लिमिटेड के जरिये भारती एयरटेल में 28.30 लाख शेयर और खरीदे हैं। यह सौदा 93.4 करोड़ रुपये या लगभग 2.6 करोड़ सिंगापुर डॉलर का है।