खास बातें
- कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जेपीसी में शामिल न होने का ऐलान कर भाजपा पर दबाव बना दिया है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2जी घोटाले पर जेपीसी गठन का प्रस्ताव संसद में पेश कर दिया है। राज्यसभा में कपिल सिब्बल ने राज्यसभा में ये प्रस्ताव रखा।इस बीच, टेलीकॉम कंपनियों की ओर से केस लड़ चुके कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जेपीसी में शामिल न होने का ऐलान कर भाजपा पर दबाव बना दिया है। सिंघवी ने कहा, 'मैंने टेलीकॉम कंपनियों की तरफ़ से कई मामले लड़े हैं इसलिए मैं जेपीसी से इस्तीफ़ा देता हूं।' कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जेपीसी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस को एक मौक़ा दे दिया है ताकि अब वह हितों के टकराव मामले पर जसवंत सिंह और यशवंत सिन्हा जैसे नेताओं की जेपीसी में नामज़दगी पर जमकर एतराज़ कर सके। लेकिन भाजपा और दूसरे विपक्षी दलों ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस डर गई है इसलिए ऐसी बातें कर रही है।