Share Markets Today: BSE Sensex में आई 600 अंकों की गिरावट, NSE Nifty 17,100 के आसपास

Sensex Nifty Updates : सोमवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. लाल निशान में खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों तक गिर गया. वहीं एनएसई निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई.

Share Markets Today: BSE Sensex में आई 600 अंकों की गिरावट, NSE Nifty 17,100 के आसपास

शेयर मार्केट में आई गिरावट, सेंसेक्स ने दर्ज की 600 अंकों की गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

Share Markets Updates : घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. लाल निशान में खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों तक गिर गया. वहीं एनएसई निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई. वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के बाद ओपनिंग में सेंसेक्स 228.26 अंक गिरकर 57,604.71 के लेवल पर पहुंचा था. वहीं, निफ्टी 77.50 अंक गिरकर 17,198.80 के लेवल पर था. 

लेकिन थोड़ी देर में बाजार में और गिरावट आ गई. 9.35 तक सेंसेक्स 600 अंकों तक लुढ़क गया था. 9.43 पर इंडेक्स 57,266.56 अंकों के स्तर पर था, इसमें 566.41 या 0.98% की गिरावट दर्ज हो रही थी. वहीं, निफ्टी 17,108.45 के स्तर पर था, इंडेक्स 167.85 या 0.97% की गिरावट दर्ज कर रहा था.

ओपनिंग में निफ्टी पर Dr Reddy's Labs, NTPC, TCS और पावरग्रिड के शेयर तेजी पर थे. वहीं, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, HDFC लाइफ और विप्रो लाल निशान में थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि इस हफ्ते बाजार की दिशा को लेकर विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों को इस सप्ताह उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्रों का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान वैश्विक संकेतक, रुपये की चाल और कच्चे तेल के भाव से आगे बाजार की दिशा तय होगी. विशेषज्ञों ने कहा कि कारोबारी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव पर भी नजर रखेंगे, जो पिछले कुछ हफ्तों से बाजार को प्रभावित कर रहा है.