Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,200 के आसपास

भारती एयरटेल, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे. टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा.

Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,200 के आसपास

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा

मुंबई:

तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 111.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,484.54 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर आ गया था. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा.

वहीं, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे. पिछले कारोबारी दिवस बृहस्पतिवार को भी बाजार गिरावट पर रहे थे. 89.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,595.68 पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.90 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,222.75 अंक पर बंद हुआ.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 119.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में 1,740.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की.

ये भी पढ़ें - 

प्रशांत किशोर ने गुजरात चुनाव के लिए राहुल गांधी से संपर्क किया: कांग्रेस सूत्र

खारकीव में रूसी सेना की भीषण बमबारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज पोलैंड दौरे पर होंगे बाइडेन

Youtube पर डाल दो, मुफ्त हो जाएगी' : BJP की 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' को टैक्स फ्री करने की मांग पर केजरीवाल

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com