खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी का रुझान रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 14.68 अंकों की तेजी के साथ 19,331.69 पर और निफ्टी 4.45 अंकों की तेजी के साथ 5,854.75 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी का रुझान रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 14.68 अंकों की तेजी के साथ 19,331.69 पर और निफ्टी 4.45 अंकों की तेजी के साथ 5,854.75 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 48.32 अंकों की तेजी के साथ 19,365.33 पर खुला और 14.68 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 19,331.69 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन भर के कारोबार में 19,411.18 के ऊपरी और 19,237.98 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (2.84 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.06 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.42 फीसदी), भेल (1.29 फीसदी) और टीसीएस (1.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (2.60 फीसदी), एलएंडटी (2.30 फीसदी), ओएनजीसी (2.04 फीसदी), कोल इंडिया (1.99 फीसदी) और आरआईएल (1.01 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.25 अंकों की तेजी के साथ 5,870.55 पर खुला और 4.45 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 5,854.75 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में 5,878.40 के ऊपरी तथा 5,825.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 79.50 अंकों की गिरावट के साथ 6,529.53 पर और स्मॉलकैप 89.11 अंकों की गिरावट के साथ 6,475.65 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.86 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.28 फीसदी), वाहन (0.78 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.02 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.39 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.68 फीसदी), धातु (1.08 फीसदी), तेल एवं गैस (1.05 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियां (1.04 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्म रहा। कुल 1011 शेयरों में तेजी और 1802 में गिरावट रही, जबकि 131 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।