बीएसई सेंसेक्स में 291 अंक की गिरावट आई।
खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 290.66 अंकों की गिरावट के साथ 18,307.52 पर तथा निफ्टी 93.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,414.75 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 290.66 अंकों की गिरावट के साथ 18,307.52 पर तथा निफ्टी 93.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,414.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 18,587.38 पर खुला और 290.66 अंकों या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18,307.52 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,587.38 के ऊपरी और 18,139.15 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील (5.00 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.89 फीसदी), जिंदल स्टील (2.86 फीसदी), टाटा पावर (2.46 फीसदी) और इंफोसिस (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (5.51 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.07 फीसदी), बजाज आटो (4.55 फीसदी), सन फार्मा (4.05 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.77 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,497.55 पर खुला और 93.10 अंकों या 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 5,414.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,499.65 के ऊपरी और 5,360.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 76.26 अंकों की गिरावट के साथ 5,362.79 पर और स्मॉलकैप 57.96 अंकों की गिरावट के साथ 5,211.48 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 2 सेक्टरों- धातु (1.78 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.31फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बैंकिंग (3.40 फीसदी), वाहन (3.13 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.49 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.07 फीसदी) और सार्वजनिक कंपनी (2.05 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 886 शेयरों में तेजी और 1401 में गिरावट दर्ज की गई जबकि 142 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।